रंग रूप और ये काया ,हे! ताऊ ये तेरी माया

✪ 16 comments
रंग रूप और ये काया ,हे! ताऊ ये तेरी माया 



28 नवम्बर 2009, हिंदी चिठ्ठाकारी  के लिए गोरव भरा दिन  है . शनिवार 28 नवम्बर ताऊ डाट ईन"ताऊ पहेली का 50वें अंक में प्रवेश होने जा रहा है. इस शुभ धडी को हम सभी मिल कर सेलिब्रेट करे


20 दिसम्बर 2008 को  ताऊ की शनीचरी पहेली - १ का शुभारम्भ ताऊ के हाथो हुआ. लगे हाथो पाठको ने भी खूब चटखारे ले लेकर इस प्रथम पहेली का जवाब दिया . सबसे पहले जवाब देने आए "स्मार्ट इंडियन" के अनुरागजी  शर्मा,  इस अंक में आई कुल ४३ प्रतिक्रयाओ ने ताऊ की इस नई सोच को खूब सराहा.

हालांकि इससे पहले भी ब्लाग जगत मे पहेलियां चल रही थी जैसे राज भाटिया जी और तस्लीम पर....लेकिन ताऊ पहेली मे जिस तरह मार्किंग और मेरिट लिस्ट का नूतन आईडिया काम मे लिया गया उसने भी इस आयोजन को एक नया आयाम दिया. आज भी पहले अंक से अभी तक के मार्क्स सुरक्षित हैं और गोल्डन जुबिली पर सार्वजनिक किये जायेंगे.

ताऊजी से इस सफ़लता का राज पूछने पर वो बताते हैं कि सब व्यस्थित और सकारत्मक कार्य ही इसकी सफ़लता के मुख्य कारण हैं. और साथ ही वो इस सफ़लता के श्रेय में अल्पना वर्मा जी को बराबरी का हिस्सेदार मानते हैं.

ताऊजी ने बताया कि ताऊ पहेली को इस व्यवस्थित ढंग से और निरंतरता से आज तक चलाना बिना अल्पना जी के सहयोग के संभव ही नही था. अल्पना जी ने उनका मुख्य शौक होते हुये भी ताऊ पहेली मे सक्रिय योगदान देने के लिये ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड २ (अंक - २) यानि (ताऊ पहेली १२ ता: ७ मार्च २००९) से इस पहेली मे बतौर आयोजक शामिल होगई.

किन्ही भी परिस्थितियों मे शुरु से अभी तक ताऊ पहेली का प्रकाशन निर्धारित दिन और समय पर निरंतर होता आरहा है.

इस प्रथम पहेली में पूछे गए सवाल जवाब में राज भाटियाजी,स्मार्ट इण्डियन  ने जवाब बडी ही मस्ती से दिया आप उससे सम्बन्धित जवाब फोटू को किल्क कर पढ़े.



आज जब हम हिंदी चिठ्ठाजगत के गोरव की बात कर रहे है.  तब सहज ही "ताऊ पत्रिका" एवं उसके मुख्य संपादक ताऊ रामपुरिया जी [P.C.rampuria (Mudgal)] के हिंदी ब्लोग जगत में दिये योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकते है. ३५० दिन यानी ५० सप्ताह  तक नियमित रूप से पहेली का कुशल सचालन करना यह अपने आप में एक स्वर्णीम क्षण है.

ताऊ पहेली के ५०वें सप्ताह में प्रवेश एवं गोल्डन जुबली का हम तहे दिल से स्वागत करे, यह हम सभी हिन्दी प्रेमियों के लिए गर्व का पल है. ताऊ पहेली द्वारा अब  तक पहेलियों  में भारत के निम्न्नाकिंत  प्रसिद्द स्थलों को "ताऊ डाट ईन" में शामिल किया गया है. और उन पर सुश्री अल्पना वर्मा जी द्वारा यथेष्ठ जानकारी भी संकलित करके दी गई है.

ताऊ पहेली द्वारा हमारे पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों की बहुत ही सुंदर ढंग से जानकारी देने का महती प्रयास किया गया है.

अब तक पूछी गई पहेलियों के विषय :-

बीबी का मकबरा

कोणार्क मन्दिर  

अजंता की बौद्ध गुफा

रानी रुपमति का महल, मांडु, मऊ, म.प्र.

बाघ केव्ज" तह्सील कुक्षी जिला- धार (म.प्र.),

रण थम्भोर दुर्ग 

दोलताबाद फ़ोर्ट 

सहेलियों की बाडी उदयपुर 

आमेर फ़ोर्ट ( जयपुर )

लाल बाग पैलेस इंदौर

वार सिमेट्री कोहिमा नागालैंड.

अमरनाथ गुफ़ा (जम्मू काश्मीर).

'बराबर गुफाएं'

वृंदावन गार्डन  मैसूर 

लोटस टेंपल दिल्ली 

Christ church शिमला

इमामबाडा लखनऊ,

गांधी मेमोरियल म्युजियम मदुराई.

दुर्गा मंदिर वाराणसी.

बाबा हरभजन सिंह टेंपल, सिक्किम.

शेखचिल्ली का मकबरा थानेसर (कुरुक्षेत्र) हरियाणा

सिद्धि विनायक मंदिर मुम्बई, 

लाल किला दिल्ली

श्री गोविंदजी मंदिर मणिपुर.

चेरमन पेरूमल मस्जिद

दंतेश्वरी मंदिर

स्वर्ण मंदिर अमृतसर

बिरला म्युजियम पिलानी

सेल्ल्युलर जेल अंडमान निकोबार, इत्यादि  भारत भर के कई ऐसे स्थानों से पाठक अभिनज्ञ  थे जिसे ताऊ पहेली में पूछकर ज्ञान भरी जानकारिया हम प्राप्त कर पाए . 

अंतर्जाल पर पहेली के स्वरूप मे इस तरह की ऐतिहासिक जानकारी डालकर ताऊ डाट इन ने हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार मे जो महती योगदान दिया है. उसके लिये वो सराहना के पात्र हैं.

शुरू के दिनों में पाठको कि सख्या कम थी पर एक दो सप्ताह बाद बड़ी तादाद में पाठक यहा पहुचाने लगे ५० से शुरू हुई टिपनिया ८०, १००, ११३, १५०, १६०,   तक पहुच गई . शनिवार को पहेलियों के जवाब ढूढने के लिए पाठको ने गूगल बाबा का भी सहारा लिया जिससे गूगल कि साइट में  हिट (किल्क ) करने में ताऊ पहेली का भी अहम स्थान रहा. 
कुछ ताऊ पहेली के टिप्पणियों के  ग्राफ पर नजर डाले.  



113 comments  ताऊ पहेली - 36
 96 comments   ताऊ पहेली - 37
 87 comments   ताऊ पहेली - 44
 97 comments   ताऊ पहेली - 45
 90 comments  ताऊ पहेली - 46
 84 comments  ताऊ पहेली - 47
 64 comments  ताऊ पहेली - 48



"महाताऊश्री" कि पदवी से नवाजे जाने कि घोषणा ने   पाठको में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी.

इसी के तहत हिंदी ब्लोग जगत के महान ब्लोगर श्री समीरलालाजी को  उडनतश्तरी ने हासिल किया महाताऊश्री का खिताब  



इस तरह शुभम जी आर्य बने दुसरे महाताउश्री


क्रमश ..............


16 comments

Arvind Mishra ✪ 22 नवंबर 2009 को 6:53 pm बजे

इस महोत्सव के मौके पर मेरी बहुत बहुत बधाई !

रंजन ✪ 22 नवंबर 2009 को 7:04 pm बजे

बधाई ताऊ को ५० नॉट आऊट पर..

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ✪ 22 नवंबर 2009 को 7:13 pm बजे

बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ!

अजय कुमार झा ✪ 22 नवंबर 2009 को 7:31 pm बजे

ताऊ को हाफ़ सेंचुरी मुबारक हो ..खुशी में ताऊ की मूंछें सांड सी हो रही हैं ..पहेली को ब्लोग्गिंग में इतना लोकप्रिय बनाने वाले ..ताऊ ही हैं ये भी कमाल रहा ..एक महाताउ पके पकाए....दूसरे अभी कच्च अंबिया से हैं बहरहाल सबको बधाई ...

निर्मला कपिला ✪ 22 नवंबर 2009 को 7:36 pm बजे

ताऊ जी अल्पना जी और सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई ताऊजी की जय हो ।

बेनामी ✪ 22 नवंबर 2009 को 7:51 pm बजे

बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ!

Alpana Verma ✪ 22 नवंबर 2009 को 9:08 pm बजे

Is post ko dekh kar lag raha hai..ki is e banaaNa mein Aap ne to bahut adhik shrm kiya hai.

hats off to you!

Abhaar aap sab ke sneh aur sahyog ke liye.

Taau paheli ko Shubhkamnayen.
Golden Jubilee Pahlei mein aap sabhi ak swagat hai.

Gyan Darpan ✪ 22 नवंबर 2009 को 9:25 pm बजे

घणी घणी बधाई हो ताऊ जी को इस ज्ञान वर्धक पहेली के पच्चास्वें पड़ाव पर | ताऊ जी ने तो लगभग भारत ही घुमा दिया इन पहेलियों के माध्यम से |

समय चक्र ✪ 22 नवंबर 2009 को 9:34 pm बजे

महोत्सव के मौके पर घणी घणी बधाई हो ताऊ जी को

अनूप शुक्ल ✪ 22 नवंबर 2009 को 10:22 pm बजे

महोत्सव के लिये शुभकामनायें। ताऊ अगर पढ़ें तो मैं फ़िर कहना चाहूंगा कि ये सब तो बहुत अच्छी उपलब्धियां हैं लेकिन उनको अपना मग्गा बाबा का आश्रम चलाते रहना चाहिये।

Udan Tashtari ✪ 23 नवंबर 2009 को 2:15 am बजे

ताऊ को बहुत बहुत बधाई....खूब सारी शुभकामनाएँ इस जबरदस्त कार्य के लिए.


आपका आभार!!

vandana gupta ✪ 23 नवंबर 2009 को 11:00 am बजे

bahut bahut badhayi

संजय बेंगाणी ✪ 23 नवंबर 2009 को 11:10 am बजे

शुभकामनाओं का हल तो बनता ही है.

संजय बेंगाणी ✪ 23 नवंबर 2009 को 11:11 am बजे

हल नहीं जी हक पढ़ें. पहेली हल करने की लत पड़ गई है इसलिए गलत लिख गया. :)

Pt. D.K. Sharma "Vatsa" ✪ 23 नवंबर 2009 को 3:39 pm बजे

ताऊ तो बस ताऊ ही है.....
सब को बहुत बहुत बधाई ओर शुभकामनाऎँ!!!!!!

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) ✪ 23 नवंबर 2009 को 4:55 pm बजे

badhaai.. yah aayojan isi tarah aage badhta rahe

Happy Blogging